सिंदूर की खेती कर उत्तर प्रदेश के इस किसान ने लोगों को किया हैरान, करता है लाखों का मुनाफा

Business Idea :-  उत्तर प्रदेश के फतेहपुर शहर से सिर्फ 10 किलोमीटर की दूरी पर, अशोक तपस्वी कुमकुम, यानी सिंदूर का पेड़ लगाकर बहुत ही बढ़िया मुनाफा कमा रहे हैं। इसके साथ ही, ये अपने इलाके के अन्य लोगों को भी इसकी खेती के लिए प्रेरित कर रहे हैं ताकि वे भी मुनाफा कमा सके।

सिंदूर, सुहाग और सौभाग्य का प्रतीक, लेकिन बाजार में जो सिंदूर उपलब्ध है, वह केमिकल से बना होता है। इससे कई प्रकार की त्वचा संबंधित समस्याएं भी हो सकती हैं। कई महिलाएं इसकी वजह से सिरदर्द और चर्मरोग जैसी गंभीर बीमारियों का सामना करना पड़ रहा हैं। इसके बजाय, महिलाएं प्राकृतिक सिंदूर का उपयोग कर सकती हैं। बता दें की, यह सच है कि सिंदूर का एक पेड़ भी होता है, और किसान इसे उगा कर बहुत ही अच्छा मुनाफा भी कमा सकते हैं।

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

सिन्दूर की खेती करके कर रहे हैं बढ़िया मुनाफा :-

यूपी के फतेहपुर जिले के किसान, अशोक तपश्वी, सिंदूर की खेती से बहुत अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं। उनकी कहानी की बात करें तो लगभग 12 वर्ष पहले, महाराष्ट्र से लौटते समय, उन्होंने एक जंगल में एक पौधा देखा था। उन्होंने उस पौधे को अपनी कार में रखा लिया और यहां आकर एक छोटी सी नर्सरी बनाई। उन्होंने उस पौधे से 5-6 और पौधे तैयार किए और जब फूल खिले, तो वे बहुत खूबसूरत निकले। उन्होंने रिसर्च करते हुए जाना कि यह तो सिंदूर का पौधा है।

ये भी पढ़े :-

 

सिंदूर का पेड़ बढ़ा सकता है किसानो की आय:-

अशोक तपश्वी कहते हैं कि भारत में जो सिंदूर चल रहा है, वह सब केमिकल से बना होता है। प्राकृतिक सिंदूर हम तक नहीं पहुंच पा रहा है। बाजार में मिलावटी सिंदूर बहुत ज्यादा बिक रहा है। लेकिन किसान अगर सिंदूर के पेड़ उगाएं, तो उन्हें बहुत बढ़िया मुनाफा हो सकता है। इसके साथ ही, सिंदूर के अलावा इससे और भी कई उत्पाद बनाए जा सकते हैं। किसान इसे अपनी अन्य फसलों के साथ मिलाकर लगा सकते हैं।

 

अशोक जी और भी लोगो को कर रहे हैं प्रेरित :-

फतेहपुर शहर से सिर्फ 10 किलोमीटर की दूरी पर, अशोक तपस्वी ने कुमकुम का पेड़ लगाकर बहुत ही अच्छा मुनाफा कमाना शुरू किया है। उन्होंने इसकी खेती को बढ़ावा देने के लिए दूसरों को भी प्रेरित किया है। उनके अनुसार, प्राकृतिक सिंदूर लगाने से महिलाओं का मन शांत रहता है।

Leave a Comment

Close Visit pukhtakhabar.in

whatsapp script.txt Displaying whatsapp script.txt.