Rajasthan Social Security Pension Scheme | सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना आवेदन | Rajasthan Social Security Pension Scheme Form | Samajik Suraksha Pension Yojana Rajasthan Application Form PDF
Samajik Suraksha Pension Yojana 2023 – राजस्थान राज्य सरकार समय-समय पर अपने लोगों के लिए योजनाएं लांच करती रहती है। राज्य सरकार अपने राज्य में रह रहे आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए नई नई योजनाएं लांच करके उनकी आर्थिक मदद करती रहती है। राजस्थान राज्य सरकार ने अपने राज्य के लोगों के लिए एक ऐसी ही नई योजना लांच की है जिसका नाम है राजस्थान सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना।
अगर आप राजस्थान के निवासी हैं तो आपको सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना राजस्थान ( Rajssp Pension Scheme 2023 ) के बारे में जानकारी होना बहुत जरूरी है। क्योंकि यह योजना सिर्फ और सिर्फ राजस्थान में रह रहे आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए ही है।
इस योजना के तहत सभी लोगों को राज्य सरकार ₹500 से लेकर ₹15 तक प्रति माह की आर्थिक मदद देती है। आइए अब हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से Samajik Suraksha Pension Yojana Rajasthan Application Form PDF 2023 | सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना राजस्थान फॉर्म पीडीएफ के बारे में जानकारी देते हैं।
राजस्थान सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना 2023 क्या है ?
राजस्थान राज्य सरकार अपने राज्य में रह रहे आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की मदद के लिए Samajik Suraksha Pension Yojana 2023 को लांच किया है। इस योजना के अंतर्गत आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्तियों को ₹500 से लेकर ₹15 तक की हर महीने की आर्थिक मदद दी जाती है।
इस योजना के अंतर्गत योजना का लाभ 4 वर्गों में दिया जाता है जो कि विकलांग पेंशन वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन (एकल नारी पेंशन ) और अंत में लघु एवं सीमांत कृषक वृद्धजन के अंतर्गत आते हैं।
Rajssp Pension Scheme 2023 :-
राजस्थान राज्य सरकार अपने राज्य में रह रहे लोगों को राजस्थान सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के अंतर्गत 4 वर्गों के लोगों को इस योजना का लाभ देती है। आइए अब हम आपको विस्तार से बताते हैं कि यह 4 वर्ग के लोग कौन-कौन से हैं और उनको कौन-कौन सी सुविधा दी जाती है।
-
मुख्यमंत्री वृद्धजन सम्मान पेंशन योजना 2023
इस योजना के अंतर्गत राजस्थान राज्य सरकार 55 वर्ष की महिलाओं और 58 वर्ष से अधिक उम्र के पुरुषों को हर महीने ₹750 पेंशन देती है। और अगर पुरुष और महिला की उम्र 70 साल से अधिक है तो उन्हें ₹1000 की पेंशन मासिक दी जाती है। राज्य सरकार इस पेंशन योजना के माध्यम से किसी भी व्यक्ति को बुढ़ापे में किसी भी चीज की समस्या ना हो इसके लिए यह पेंशन योजना चला रही है।
-
मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान पेंशन योजना 2023
राजस्थान राज्य सरकार इस योजना के अंतर्गत अपने राज्य में रह रहे विधवा महिलाओं तलाकशुदा महिलाओं को आर्थिक मदद दी जा रही है। इस योजना के अंतर्गत ऐसी महिलाओं को राज्य सरकार ₹500 प्रति माह की पेंशन देती है। अगर महिला की उम्र 55 वर्ष और 60 वर्ष के बीच में है तो उससे हर महीने ₹750 की पेंशन दी जाती है।
वही इस योजना के अंतर्गत अगर उस महिला की उम्र 60 वर्ष से 75 वर्ष के बीच में है तो उसे हर महीने ₹1000 की मासिक पेंशन मिलती है। और अगर उस महिला की उम्र 75 वर्ष से ऊपर है तो उसे हर महीने ₹1500 की मासिक पेंशन दी जाती है।
-
मुख्यमंत्री विशेष योग्यजन सम्मान पेंशन योजना 2023
इस योजना के अंतर्गत उन लोगों को आर्थिक मदद दी जाती है जो लोग विकलांग दिव्यांग बोने होते हैं। ऐसे लोगों को सरकार की तरफ से आर्थिक मदद दी जाती है। इस योजना के अंतर्गत अगर किसी व्यक्ति की उम्र 55 साल से कम है तो उसे हर महीने ₹500 की आर्थिक मदद दी जाती है।
अगर उसी व्यक्ति की उम्र 55 साल से अधिक है तो उसे हर महीने ₹750 की मदद दी जाती है। और अगर वही पुरुष और महिला की उम्र 58 वर्ष से अधिक होती है तो उन्हें हर महीने ₹1000 की आर्थिक मदद दी जाती है। और वहीं पर अगर उस व्यक्ति की उम्र 75 वर्ष से अधिक है तो उन्हें ₹1250 की आर्थिक मदद सरकार की तरफ से दी जाती है।
-
लघु और सीमांत कृषक वृद्धजन पेंशन योजना 2023
इस योजना के अंतर्गत राज्य सरकार 55 वर्ष से अधिक सीमांत कृषक को ₹750 की आर्थिक मदद दी जाती है। अगर वहीं पर सीमांत कृषक की उम्र 75 वर्ष से अधिक है तो उसे ₹1000 की आर्थिक मदद सरकार की तरफ से दी जाती है।
राजस्थान सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना उद्देश्य क्या है?
राज्य सरकार का Samajik Suraksha Pension Yojana लांच करने का सिर्फ एक ही उद्देश्य कि वह अपने राज्य में रह रहे आर्थिक रूप से कमजोर जन ,निराश्रित विधवा ,तलाकशुदा लोगों की आर्थिक मदद की जा सके। जिससे कि वह अपना जीवन यापन अच्छे से बिना किसी तकलीफ से बिता सकें।
Rajssp Pension Scheme 2023 के लिए दस्तावेज?
- पासपोर्ट साइज फोटो।
- मतदाता पहचान पत्र।
- आधार कार्ड।
- बैंक पासबुक।
- निवास प्रमाण पत्र।
- आय प्रमाण पत्र।
- राशन कार्ड।
- मोबाइल नंबर।
- आवेदन पत्र।
- विकलांगता प्रमाण पत्र (विकलांग पेंशन)
- जमीनी आवश्यक दस्तावेज (किसान पेंशन)
- आयु प्रमाण पत्र। (वृद्धा, विधवा, विकलांग, किसान पेंशन,)
- पति का मृत्यु प्रमाण पत्र/तलाकशुदा प्रमाण पत्र (एकल नारी पेंशन)
Samajik Suraksha Pension Yojana Rajasthan Application के पात्रता के लिए जांच कैसे करें ?
अगर आप भी राजस्थान के निवासी हैं और आप राजस्थान सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का लाभ उठाना चाहते हैं। तो आपको सबसे पहले इस योजना के लिए अपनी पात्रता की जांच करना आवश्यक है कि आप इस योजना का लाभ उठा सकते हैं कि नहीं। आइए अब हम आपको बताते हैं कि इस योजना की पात्रता के लिए जांच कैसे करें।
- सबसे पहले आपको इस योजना की ऑफिशियल वेबसाइट – http://rajssp.raj.nic.in/LoginContent/MidLogin.aspx को ओपन करें।

- जैसे ही आप इस वेबसाइट को ओपन करेंगे आपके सामने इस वेबसाइट का होम पेज ओपन हो जाएगा। इस वेबसाइट के होम पेज पर आपको eligibility criteria एक ऑप्शन दिखेगा जिस पर आपको क्लिक करना है।

- इसके बाद आपको रिपोर्ट का एक ऑप्शन दिखेगा। जिसमें आपको Pensioner eligibility by Bhamashah Details के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपके सामने एक फॉर्म ओपन होगा। आपको उस फॉर्म में Bhamashah Family ID की डिटेल डालकर चेक बटन पर क्लिक करना है।
इस तरह आप बहुत ही आसानी से राजस्थान सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की पात्रता के लिए जांच कर सकते हैं।
Samajik Suraksha Pension Yojana 2023 के आवेदन कैसे करें?
अगर आप राजस्थान के निवासी हैं और आप राजस्थान सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लिए आवेदन करना चाहते हैं। तो हम आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस योजना के लिए आवेदन करना बहुत ही आसान है।
इस योजना का लाभ उठाने के लिए आपको अपने नजदीकी ई-मित्र और SSOID पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन अप्लाई करवा सकते हैं। और आप इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
Samajik Suraksha Pension Yojana Rajasthan Application Form PDF
आर्टिकल | Sje Pension Form PDF Rajasthan 2023 |
भाषा | हिंदी |
लाभार्थी | राज्य के नागरिक |
लाभ | आर्थिक सहायता |
आर्थिक सहायता राशि | ₹500 से ₹1500 तक |
संबंधित विभाग | Social Justice and Empowerment Department |
आधिकारिक वेबसाइट | rajssp.raj.nic.in |
आवेदन फॉर्म | Click Here |
निष्कर्ष :-
दोस्तों हमने आपको इस आर्टिकल के माध्यम से Samajik Suraksha Pension Yojana Rajasthan Application Form PDF | सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना राजस्थान फॉर्म पीडीएफ के बारे में जानकारी दिए हैं। अगर आप भी राजस्थान के निवासी हैं तो आप इस योजना का लाभ अवश्य उठा सकते हैं।
अगर आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो आप हमें कमेंट करके अपनी राय अवश्य दें। और साथ में आप इस आर्टिकल को अपने दोस्तों व्हाट्सएप ग्रुप फेसबुक ग्रुप इंस्टाग्राम और ट्विटर पर शेयर अवश्य करें धन्यवाद।