Petrol Diesel Price Today 19th January 2023 : दिनों दिन बढ़ती महंगाई ने देशवासियों का जीना मुश्किल कर दिया है इसी बीच एक खुशखबरी आई है रिश्ते देशवासियों को थोड़ी राहत मिली है हम आपको बताना चाहते हैं कि बजट से पहले ही लोगों को खुशियां मिलनी शुरू हो गई है
Petrol Diesel Price Today : गुरुवार सुबह ब्रेंट क्रूड 0.60 डॉलर गिरकर 84.38 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया. वहीं डब्ल्यूटीआई क्रूड 0.76 डॉलर की टूटकर के साथ 78.72 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया. महाराष्ट्र में पेट्रोल में 57 पैसे की गिरकर 105.96 रुपये प्रति लीटर हो गया. वहीं, डीजल 54 पैसे टूटकर 92.49 रुपये प्रति लीटर पर आ गया. इसके अलावा मध्य प्रदेश में पेट्रोल के रेट में 30 पैसे की गिरावट आई है और यह 109.70 रुपये प्रति लीटर हो गया. इसी तरह डीजल 28 पैसे की कमजोरी के साथ 94.89 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है.

दिल्ली और यूपी में पेट्रोल सस्ता नहीं
राजधानी दिल्ली और यूपी में पेट्रोल की कीमत में किसी तरह का बदलाव नहीं हुआ. यूपी में डीजल 25 पैसे नीचे आया है. पश्चिम बंगाल में पेट्रोल 44 पैसे और डीजल 41 पैसे गिरा है. दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में पेट्रोल-डीजल मामूली रूप से महंगा हुआ है. चेन्नई में भी पेट्रोल-डीजल में तेजी आई है. कूड ऑयल में पिछले दिनों आई भारी उठा-पटक के बावजूद भी लंबे समय से तेल की कीमत में ज्यादा इजाफा नहीं देखा गया.
देश के महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम :
शहर का नाम | पेट्रोल रुपये/लीटर | डीजल रुपये/लीटर |
नई दिल्ली | 96.72 | 89.62 |
मुंबई | 106.31 | 94.27 |
कोलकाता | 106.03 | 92.76 |
चेन्नई | 102.63 | 94.24 |
आज आपके शहर में क्या हैं पेट्रोल और डीजल के दाम :
शहर का नाम | पेट्रोल रुपये/लीटर | डीजल रुपये/लीटर |
नोएडा | 96.79 | 89.96 |
लखनऊ | 96.57 | 89.76 |
जयपुर | 108.48 | 93.72 |
पटना | 107.24 | 94.04 |
भोपाल | 108.65 | 93.90 |
चंडीगढ़ | 96.20 | 84.26 |
रांची | 99.84 | 94.65 |
भोपाल | 108.65 | 93.90 |
गांधीनगर | 96.63 | 92.38 |
बेंगलुरु | 101.94 | 87.89 |
गुरुग्राम | 97.18 | 90.05 |
हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है. देश की प्रमुख सरकारी तेल कंपनियां प्रतिदिन सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी करती हैं. तेल की कीमत में बड़ा बदलाव पिछले साल 22 मई को देखा गया था. उस समय सरकार ने 100 रुपये पार पहुंचने वाले पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटाकर आम जनता को राहत दी थी.
SMS से पता करें आज के रेट :
आये दिन हो रहे पेट्रोल डीजल रेट में बदलाव को आप SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। अगर आप भी अपने राज्य के पेट्रोल-डीजल के (How to Check Diesel Petrol Price Daily) नए रेट देखा चाहते है तो आप एक SMS सुविधा से देख सकते है इसके लिए आपको इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS करना होगा। SMS करते ही आपको पेट्रोल और डीजल के कीमतों की जानकारी का मैसेज हासिल होगा इसके आलावा आप,एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भी पता कर सकते हैं.