बिना परीक्षा दिए करे ONGC में नौकरी, 2500 पदों पर भर्ती जारी,10वीं पास वाले भी कर सकते है आवेदन..

ONGC Apprentice Recruitment 2023 : Oil And Natural Gas Corporation Limited द्वारा अप्रेंटिस के 2500 पदों पर भर्ती विज्ञापन जारी किया गया है। इच्छुक उम्मीदवार 1 सितंबर 2023 से लेकर 20 सितंबर 2023 तक ऑनलाइन के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। यदि आप ONGC Apprentice Recruitment 2023 में आवेदन करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको पहले इस लेख के माध्यम से ONGC Apprentice भर्ती प्रक्रिया से संबंधित सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त करनी होगी।

ONGC Apprentice Bharti 2023 आवेदन तिथि?

यदि आप ONGC Apprentice Bharti 2023 में आवेदन करने की सोच रहे हैं तो आप 1 सितंबर 2023 से लेकर 20 सितंबर 2023 तक ऑनलाइन के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, आवेदन करने के लिए आपको ONGC के आधिकारिक वेबसाइट ongcindia.com पर जाना होगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

ONGC Apprentice Vacancy 2023 उम्र सीमा?

यदि आपकी उम्र सीमा 18 साल से लेकर 24 साल तक है तो आप ONGC Apprentice Recruitment 2023 में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि, ONGC द्वारा उम्मीदवारों की आयु 18 साल से लेकर 24 साल तक निर्धारित की गई है।

ये भी पढ़े :- SBI बैंक में निकली बम्पर भर्तियां, एसबीआई अप्रेंटिस के 6160 पदों का नोटिफिकेशन जारी..

ONGC Apprentice रिक्रूटमेंट 2023 शैक्षणिक योग्यता?

देखा जाए तो ONGC Apprentice Recruitment 2023 के लिए शैक्षणिक योग्यता अप्रेंटिस पद के अनुसार निर्धारित किया गया है। यदि आप ग्रेजुएट अप्रेंटिस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो इसके लिए आपकी शैक्षणिक योग्यता किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से BA, Bcom, Bsc, Btech, B.E, BBA पास की होनी चाहिए।

वहीं अगर आप डिप्लोमा अप्रेंटिस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो इसके लिए आपकी शैक्षणिक योग्यता संबंधित ट्रेड में डिप्लोमा पास की होनी चाहिए। तभी जाकर आप ONGC Apprentice Bharti के लिए आवेदन कर पाएंगे।

इसके अलावा अगर आप ट्रेड अप्रेंटिस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो इसके लिए आपकी शैक्षणिक योग्यता 10वीं एवं 12वीं कक्षा पास होनी चाहिए और संबंधित ट्रेड में आईटीआई पास की डिग्री होनी चाहिए।

कितना मिलेगा सैलरी?

यदि किसी उम्मीदवार की नियुक्ति ग्रेजुएट अप्रेंटिस पद के लिए होता है तो उन्हें 9000 रूपये की सैलरी प्रदान की जाएगी। वहीं अगर किसी उम्मीदवार की नियुक्ति डिप्लोमा अप्रेंटिस पद पर होती है तो उन्हें 8000 रूपये की सैलरी प्रदान की जाएगी। वही ट्रेड अप्रेंटिस पद पर नियुक्त होने वाले उम्मीदवार को 7000 रूपये की सैलरी दी जाएगी।

ये भी पढ़े :- MES Recruitment 2023 : इंडियन आर्मी में 41822 पदों पर MES की भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

बिना परीक्षा के होगा चयन?

ONGC Apprentice Recruitment 2023 में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन शैक्षणिक योग्यता में उठाए गए अंक के आधार पर किया जाएगा। इसमें उम्मीदवारों को किसी भी तरह का परीक्षा नहीं देना होगा।

ओएनजीसी अप्रेंटिस भर्ती 2023 में आवेदन कैसे करें?

अगर कोई उम्मीदवार ओएनजीसी अप्रेंटिस रिक्रूटमेंट 2023 में आवेदन करना चाहते हैं तो वह नीचे दी गई स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

  • सबसे पहले उम्मीदवार को ongcindia.com के वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद ONGC Apprentice Recruitment 2023 पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपको रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरकर रजिस्ट्रेशन कर लेना है।
  • इसके बाद आईडी और पासवर्ड डालकर लॉगिन कर लेना है।
  • अब आपके सामने आवेदन फॉर्म ओपन हो जाएगा।
  • अब आवेदन फॉर्म अच्छे से भर लें।
  • इसके बाद आवश्यक दस्तावेज अपलोड कर दें।
  • फिर फाइनल सबमिट बटन पर क्लिक करके आवेदन जमा कर दें।
  • इस प्रकार आपका आवेदन ONGC Apprentice Bharti 2023 में पूरा हो जाएगा।

Leave a Comment

Close Visit pukhtakhabar.in

whatsapp script.txt Displaying whatsapp script.txt.