Vidhva Sahay yojana form pdf download Gujarat | Vidhva Sahay yojana form in Gujarati |Gujarat Vidhva Sahay Yojana Form PDF 2023 | विधवा सहाय फॉर्म 2023
Vidhva sahay yojana form pdf download Gujarat 2023 : दोस्तों, हमारे देश की विधवा महिलाओं की आर्थिक सहायता करने हेतु आए दिन सरकार के माध्यम से किसी न किसी योजना को शुरू किया जाता रहा है।
सभी राज्य सरकारों के द्वारा कई सारी योजनाओं को शुरू किया गया है ताकि विधवा महिलाओं की सहायता किया जा सके। जैसा कि हम जानते हैं कि जब किसी महिला के पति का देहांत हो जाता है, तो महिला को कितनी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।
कई महिलाओं को तो कोई सहारा देने वाला भी नहीं होता है, लेकिन अब सरकार के द्वारा इन समस्याओं को ध्यान रखते हुए असहाय विधवा महिलाओं की सहायता के लिए कई सारे योजनाओं को चलाया जा रहा है और इन सब में गुजरात भी पीछे नहीं है। जी हां दोस्तों अब गुजरात सरकार के माध्यम से भी विधवाओं की सहायता हेतु गुजरात विधवा सहाय योजना को शुरू किया गया है। तो आइए इस योजना के बारे मे विस्तार से जानते हैं।
ये भी पढ़े :-
Gujarat Vidhva Sahay Yojana 2023 में किए गए कुछ बदलाव ?
क्या आपको पता है की गुजरात विधवा सहाय योजना के अंतर्गत कुछ बदलाव भी किए गए है, यदि नहीं तो यह पोस्ट आपके लिए काफी महत्वपूर्ण होने वाला है। क्योंकि आज हम गुजरात विधवा सहाय योजना से संबंधित हर महत्वपूर्ण जानकारी को आपके साथ शेयर करने वाले हैं।
सबसे पहले तो आपको बता दूं कि गुजरात विधवा सहाय योजना के नाम को अब चेंज कर दिया गया है और अब इस योजना का नाम गंगा स्वरूप योजना 2023 निर्धारित किया गया है। गंगा स्वरूप योजना के अंतर्गत सभी योग्य महिलाओं को पेंशन की राशि 1250 रुपए हर महीने मुहैया कराया जायेगा।
हर महीने प्राप्त होने वाली पेंशन की धनराशि योग्य महिलाओं के सीधे बैंक अकाउंट में प्रदान किया जाएगा। इस स्कीम के अंतर्गत तकरीबन 3.70 लाख, राज्य के 33 जिलों में विधवा महिलाओं को आर्थिक सहायता के रूप में पेंशन की धनराशि मुहैया कराया जायेगा।
जानकारी के मुताबिक, प्रदान लिए जाने वाली पेंशन की धनराशि प्रति माह पहले सप्ताह में लाभार्थी के खाते में प्रदान कर दिया जाएगा। जैसा कि आप जानते होंगे कि पहले लाभार्थियों की संख्या कुछ 1.64 लाख रूपए थे लेकिन अब इसे बढ़ाकर 3.70 लाख रूपए कर दिया गया है।
Gujarat Vidhva Sahay Yojana Details 2023
योजना का नाम | Ganga Swaroop Yojana | Gujarat Vidhva Sahay Yojana |
राज्य | गुजरात |
लाभार्थी | विधवा |
ऑफिसियल वेबसाइट | digitalgujarat.gov.in |
विधवा सहाय फॉर्म | गुजरात गंगा स्वरूप योजना के लिए पात्रता मानदंड क्या है ?
यदि आप भी गुजरात गंगा स्वरूप योजना में ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन करना चाहते हैं, तो उसके लिए आपको नीचे दिए गए पात्रता मापदंडों को पूरा करने की आवश्यकता होगी जो कि इस प्रकार है :-
- गुजरात गंगा स्वरूप योजना में केवल गुजरात राज्य की विधवा महिला ही आवेदन करके इसका लाभ उठाने के पात्र होंगी।
- इस स्कीम में अप्लाई करने के लिए इच्छुक महिला की आयु कम से कम 18 और ज्यादा से ज्यादा 60 वर्ष के बीच में होना चाहिए तभी वे इस स्कीम के योग्य होंगी।
- यदि पति के देहांत के पश्चात किसी विधवा महिला ने दुबारा विवाह कर लिया है, तो उनको इस योजना का लाभ नहीं मिल सकता।
- यदि आवेदक महिला पहले से ही किसी अन्य स्कीम का लाभ उठा रही है, तो उनको भी गुजरात गंगा स्वरूप योजना का लाभ नहीं प्राप्त हो सकेगा।
- यदि किसी विधवा महिला के बच्चे बालिक नही है और यदि उनके बच्चे बालिक है और बेरोजगार है, तो वो इस स्कीम का लाभ उठाने के पात्र होंगी।
गुजरात गंगा स्वरूप योजना के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज क्या है ?
गुजरात गंगा स्वरूप योजना में अप्लाई करने के लिए आपको निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी जिनके नाम कुछ इस प्रकार हैं :-
- आधार कार्ड
- इनकम प्रमाण पत्र
- पति की मृत्यु का प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- बैंक पासबुक की फोटो कॉपी
Gujarat Ganga Swaroop Yojana 2023 Form PDF | Vidhva sahay yojana form pdf download Gujarat 2023:-
जैसा कि मैंने आपको पहले बताया है कि गुजरात गंगा स्वरूप योजना से पहले इस योजना का नाम गुजरात विधवा सहाय योजना था। हमारे कहने का तात्पर्य यह है कि आप गुजरात विधवा सहाय योजना की तरह ही इस योजना में अप्लाई कर सकते हैं। गुजरात गंगा स्वरूप योजना का एप्लीकेशन फॉर्म बिल्कुल गुजरात विधवा सहाय योजना के एप्लीकेशन फॉर्म के जैसे ही हैं और एप्लीकेशन फॉर्म भरने की प्रक्रिया भी बिल्कुल सेम है।
Gujarat Vidhva Sahay Yojana 2023 Form PDF Download link | Click Here |
- जानकारी के मुताबिक गुजरात गंगा स्वरूप योजना 2023 एप्लीकेशन फॉर्म ऑफलाइन मोड में जमा किया जाने वाला है।
- आपको एप्लीकेशन फॉर्म में दिए गए निर्देशों को ध्यान पूर्वक पढ़ने की आवश्यकता होगी। ताकि आप इस एप्लीकेशन को भरने में किसी भी प्रकार की कोई गलती न कर सके।
- आप इस योजना के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर इस योजना की एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड करके उसका प्रिंट निकाल सकते हैं।
- आपको एप्लीकेशन फॉर्म और उससे संबंधित सभी महत्वपूर्ण डाक्यूमेंट्स को भी चेक करने की आवश्यकता होगी।
- जब आप एप्लीकेशन को अच्छे से पढ़ लेना तो उसके बाद आपको इसमें मांग की गई सभी डाक्यूमेंट्स को इकट्ठा करने की आवश्यकता होगी।
- एप्लीकेशन फॉर्म के साथ ही आप अपने सभी महत्वपूर्ण डाक्यूमेंट्स को अटैच कर ले और अपने नजदीकी कार्यालय में जाकर उसे जमा कर दें।
- उसके बाद आपके एप्लीकेशन फॉर्म में भरे सभी जानकारियों और डाक्यूमेंट्स को चेक किया जाएगा उसके पश्चात आपको सामाजिक सुरक्षा विभाग के माध्यम से अनुमोदन सर्टिफिकेट प्रदान किया जायेगा।
निष्कर्ष:-
दोस्तों, उम्मीद है Gujarat Vidhva Sahay Yojana Form PDF 2023 आपके लिए उपयोगी साबित होगी। आज के लेख में मैंने आपको गुजरात गंगा स्वरूप योजना से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारियों को साझा कर दिया है। यदि आपको गुजरात गंगा स्वरूप योजना से संबंधित कोई भी सवाल पूछना हो, तो आप कमेंट बॉक्स में कमेंट करके पूछ सकते हैं।