बीजेपी ने राजस्थान के मुख्यमंत्री की घोषणा की, भजनलाल शर्मा होंगे राजस्थान के मुख्यमंत्री..

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आज मंगलवार को राजस्थान के नए घोषणा मुख्यमंत्री की घोषणा कर दी है। भारतीय जनता पार्टी के मुताबिक भजनलाल शर्मा को राजस्थान मुख्यमंत्री बनाया जायेगा। हाल ही उन्होंने सांगानेर विधानसभा सीट से 48,081 से अधिक वोटों को प्राप्त करके कांग्रेस के पुष्पेंद्र भारद्वाज को हराया है ।

राजस्थान के मुख्यमंत्री की लिस्ट में कही नाम सामने आ रहे थे जिनमे गजेंद्र शेखावत, महंत बालकनाथ, दीया कुमारी, अनिता भदेल, मंजू बाघमार अर्जुन राम मेघवाल, और वसुंधरा राजे का भी नाम भी शीर्ष पर था।

राजस्थान के मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा भाजपा की वसुंधरा राजे के द्वारा भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालय में की गयी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

 

 

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालय में घोषणा के समय में मुख्य पर्यवेक्षक रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ,वसुंधरा राजे ,सीपी जोशी, विनोद तावड़े, सरोज पांडे, केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी, और अन्य नेता मौजूद थे।

 

साथ ही दीया कुमारी और प्रेमचंद्र बैरवा को उप मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। और वासुदेव देवनानी को विधानसभा के स्पीकर का कार्यभार सौपा जायेगा।

 

Leave a Comment

whatsapp script.txt Displaying whatsapp script.txt.