Home Guard Recruitment 2023 : 8वीं पास वालो के लिए सुनहरा मौका, राजस्थान के कुल 3842 होमगार्ड की बम्पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

Rajasthan Home Guard Recruitment 2023- 8वीं पास महिला और पुरुष उम्मीदवारों के लिए राजस्थान सरकार द्वारा होमगार्ड  के कुल 3842 पदों पर भर्ती निकाल दी गई है। इच्छुक उम्मीदवार 11 फरवरी 2023 तक आवेदन कर सकते हैं। यदि आपने अभी तक Rajasthan Home Guard Recruitment 2023 में आवेदन नहीं किया है तो जल्द से जल्द कर लें।

इसके अलावा अगर आप राजस्थान होमगार्ड भर्ती 2023 आवेदन तिथि, राजस्थान होमगार्ड भर्ती 2023 उम्र सीमा, Rajasthan Home Guard Bharti 2023 शैक्षणिक योग्यता, राजस्थान होमगार्ड भर्ती 2023 में आवेदन कैसे करें? इत्यादि से संबंधित सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आप हमारे इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें।

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

राजस्थान होमगार्ड भर्ती 2023 आवेदन तिथि?

इस भर्ती में आवेदन करने वाले इच्छुक उम्मीदवार 12 जनवरी 2023 से लेकर 11 फरवरी 2023 तक ऑनलाइन मोड में आवेदन कर सकते हैं। जिस किसी भी उम्मीदवार ने अभी तक आवेदन नहीं किया है तो जल्द से जल्द कर लें क्योंकि, आज इस फॉर्म में आवेदन करने की अंतिम तिथि है।

 

राजस्थान होमगार्ड भर्ती 2023 उम्र सीमा?

18 वर्ष से लेकर 35 वर्ष तक के उम्मीदवार Rajasthan Home Guard Vacancy 2023 में आवेदन कर सकते हैं। यदि आपकी उम्र सीमा 18 वर्ष से लेकर 35 वर्ष तक है तो आप इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।

 

Rajasthan Home Guard Vacancy 2023 आवेदन शुल्क?

सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को राजस्थान होमगार्ड भर्ती 2023 में आवेदन करने के लिए 250 रूपये का शुल्क जमा करना होगा। वहीं ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को भी 250 रुपये का शुल्क जमा करना होगा। इसके अलावा एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 200 रूपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा।

 

Rajasthan Home Guard Bharti 2023 शैक्षणिक योग्यता?

जो भी उम्मीदवार राजस्थान होमगार्ड रिक्रूटमेंट 2023 में आवेदन करना चाहते हैं तो उनकी शैक्षणिक योग्यता 8वीं पास होनी चाहिए। यदि आपकी शैक्षणिक योग्यता 8वीं पास है तो आप इस भर्ती में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

 

Rajasthan Home Guard Vacancy 2023 कुल पद?

 

यदि राजस्थान होमगार्ड भर्ती 2023 कुल पद की बात की जाए तो इसमें Urban Home Guard के कुल 3545 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इसके अलावा Border Home Guard के कुल 297 पदों पर भर्ती निकाली गई है। कुल मिलाकर राजस्थान होमगार्ड भर्ती 2023 के 3842 पदों पर भर्ती निकाली गई है।

 

राजस्थान होमगार्ड भर्ती 2023 में आवेदन कैसे करें?

यदि आप Rajasthan Home Guard Recruitment 2023 में ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो आप नीचे दी गई प्रक्रिया को फॉलो करके आवेदन कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले आपको इस https://rsmssb.rajasthan.gov.in/ लिंक पर क्लिक करके राजस्थान होमगार्ड के आधिकारिक वेबसाइट पर चलें जाना है।
  2. इसके बाद आपको पंजीकरण कर लेना है।
  3. अब वापस होम पेज पर आना है और ऑनलाइन अप्लाई पर क्लिक कर देना है।
  4. अब आईडी और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें।
  5. अब आवेदन फॉर्म ओपन हो जाएगा।
  6. अब आपको आवेदन फॉर्म में मांगी गई संपूर्ण जानकारी ध्यानपूर्वक भर लेना है।
  7. इसके बाद आपको कुछ आवश्यक दस्तावेज अपलोड करना है और फोटो और सिग्नेचर भी अपलोड कर दें।
  8. इसके बाद आपको आवेदन शुल्क जमा कर देना है।
  9. आवेदन शुल्क जमा करने के बाद आप फाइनल सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
  10. इस प्रकार आपका आवेदन Rajasthan Home Guard Recruitment 2023 में पूरा हो जाएगा।

 

निष्कर्ष

मैं उम्मीद करता हूं की आप सभी को राजस्थान होमगार्ड भर्ती 2023 से संबंधित सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त हो गई होगी। इसके अलावा अगर आपको Rajasthan Home Guard Vacancy 2023 से जुड़ी कुछ अन्य सवाल पूछना हो तो आप कॉमेंट करके पूछ सकते हैं।

Leave a Comment

Close Visit pukhtakhabar.in

whatsapp script.txt Displaying whatsapp script.txt.