नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास, विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप भारत को दिलाया पहला गोल्ड मेडल प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ

Neeraj Chopra Gold Medal : वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 में नीरज चोपड़ा ने जैवलिन थ्रो में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। वहीं नीरज चोपड़ा ने अपने दूसरे राउंड के थ्रो में 88.17 मीटर लंबा थ्रो के साथ गोल्ड मेडल पर जीत हासिल किया है। यही वजह है कि नीरज चोपड़ा अब वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने वाले प्रथम भारतीय बन चुके हैं।

देखा जाए तो नीरज चोपड़ा द्वारा गोल्ड मेडल जीतने पर उन्हें पूरे भारत के तरफ से बधाई दी जा रही है। इसके अलावा भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी भी नीरज चोपड़ा को बधाई देते हुए कहा है की नीरज चोपड़ा प्रतिभाशाली के साथ साथ उत्कृष्टा का भी उदाहरण है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

इसके आगे उन्होंने कहा कि नीरज चोपड़ा का खेल के प्रति समर्पण और जुनून वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में चैंपियन तो बनाता हीं है बल्कि, पूरे खेल जगत में उनके समर्पण को चैंपियन की तरह माना जाता है। इसके बाद आगे वो बोलते हैं की नीरज चोपड़ा को वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने पर बहुत बहुत बधाई।

नीरज चोपड़ा ने फिर एक बार गर्व महसूस करवाया?

देखा जाए तो नीरज चोपड़ा तो खेल जगत में अपना परचम तो लहरा हीं रहे हैं। यही हीं नहीं वो सेना में भी सूबेदार पद पर नियुक्त है। जिसके बाद भारतीय सेना ने भी सूबेदार नीरज चोपड़ा को वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने पर बहुत बहुत बधाई दिया है। हालांकि, भारतीय सेना ने सूबेदार नीरज चोपड़ा के बारे में यह भी बताया की हमें काफी गर्व महसूस हो रहा है और नीरज चोपड़ा ने हमें फिर से गर्व महसूस करवाया है।

खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने इस पल को बताया ऐतिहासिक क्षण?

जानकारी के मुताबिक केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर जी द्वारा इस पल को ऐतिहासिक क्षण बताया गया है और यह सच में भारत के लिए ऐतिहासिक क्षण था। इसके अलावा अनुराग ठाकुर जी ने नीरज चोपड़ा को वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में  जैवलिन थ्रो में गोल्ड मेडल जीतने पर बधाई दिया है। इसके अलावा भू विज्ञान मंत्री किरण रिजिजू ने भी जैवलिन थ्रो में स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज चोपड़ा को बधाई और शुभकामनाएं दिया है।

निष्कर्ष :

जब से नीरज चोपड़ा ने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 में जैवलिन थ्रो में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय बने हैं। तब से नीरज चोपड़ा को बधाई देने वाले मंत्रियों और भारत के समस्त वासियों का लंबी कतार लगी हुई है। हालांकि, ऐसा इसलिए क्योंकि नीरज चोपड़ा ने ऐसा इतिहास रच कर दिखाया है। ऐसे हीं खबर जानने के लिए आप हमारे वेबसाइट को या सोशल ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं।

Leave a Comment

whatsapp script.txt Displaying whatsapp script.txt.