थाईलैंड और श्रीलंका के बाद, अब यह देश भी देने जा रहा है फ्री वीसा एंट्री, अब बिना वीसा के कर सकते हैं यात्रा

Malaysia Offering Free Visa :कोविड19 के बाद से, दुनिया भर के देश टूरिज्म को बढ़ाने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर रहे हैं। लोग अब डर के बिना विदेश यात्रा का आनंद ले रहे हैं, इसलिए क्रिसमस और नए साल के अवसर पर इन देशों ने भारतीय यात्रीयों के लिए वीजा और उड़ान सेवाओं में सुधार किया है। अब कई देश वीजा फ्री एंट्री और वीजा ऑन अर्रिवाल पर सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। पहले इस सूची में थाईलैंड, श्रीलंका, भूटान जैसे नाम शामिल थे, लेकिन अब मलेशिया भी इसमें शामिल हो गया है।

मलेशिया ने भी वीजा फ्री एंट्री किया शुरू :- 

मलेशिया ने भारतीयों के लिए वीजा ऑन एराइवल की सुविधा प्रदान करने का ऐलान किया है। मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने चीनी नागरिकों को भी 30 दिनों के लिए मलेशिया में मुफ्त वीजा एंट्री की अनुमति दे दी है। इसका मतलब है कि अब भारत और चीन से मलेशिया में यात्रा करने वाले लोग बिना किसी वीजा के जा सकते हैं।

वहां एयरपोर्ट पर वीजा ऑन अराइवल सेवा भी उपलब्ध कराई जाने वाली है। पहले भारतीयों को मलेशिया जाने के लिए पहले से ही वीजा लेना पड़ता था, लेकिन अब ऐसा करने की कोई आवश्यकता नहीं पड़ने वाली है। अब भारतीय यात्री बिना वीजा के मलेशिया जा सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

दिसंबर 1 के होगी शुरुआत :- 

मलेशिया ने 1 दिसंबर 2023 से भारत और चीन के नागरिकों को वीजा मुक्त एंट्री का ऐलान किया है। इसका मतलब है कि अब आप बिना किसी वीजा के मलेशिया में घूम सकते हैं। आपको इसके लिए एक वैध पासपोर्ट, रिटर्न टिकट का प्रमाण, और होटल बुकिंग का प्रूफ मलेशिया इमिग्रेशन में दिखाना होगा। मलेशिया यह कदम उठा रहा है ताकि उनके देश में पर्यटन को और बढ़ावा मिले और साथ ही आर्थिक स्थिति मजबूत हो।

थाईलैंड भी देगा अब वीजा फ्री एंट्री :- 

थाईलैंड ने भी भारतीयों को वीजा फ्री एंट्री का अनुमति दे दिया है। अब भारतीय बिना किसी वीजा फीस के थाईलैंड घूम सकते हैं। पहले भारतीयों को थाईलैंड वीजा के लिए लगभग 3,000 रुपये चुकाने पड़ते थे, जो अब एयरपोर्ट पर नहीं देनी होगी। थाईलैंड इस तरह से भारतीयों को बुलाने के लिए और भी बेहतरीन हो जा रहा है। लेकिन यह छूट भारतीय यात्रीयों को मई 2024 तक ही उपलब्ध होगी।

श्रीलंका भी देने वाला है फ्री वीजा :- 

24 अक्टूबर को श्रीलंका के कैबिनेट ने बदलते हुए योजना के तहत 31 मार्च 2024 तक भारत, चीन, रूस, मलेशिया, जापान, इंडोनेशिया, और थाईलैंड को मुफ्त वीजा देने की मंजूरी दी है। इस बड़े फैसले की खबर को श्रीलंका के विदेश मंत्री अली ने ट्विटर पर अपलोड किया। यह सुविधा सिर्फ 31 मार्च 2024 तक ही उपलब्ध रहेगी, जिससे इन देशों के लोग अब श्रीलंका आने के लिए बिना किसी वीजा फीस के तैयार हो सकते हैं। यहां तक कि भूटान में पहले से ही भारतीयों को बिना किसी चार्ज के एंट्री की इजाजत है।

वियतनाम भी दे सकता है भारतियों को वीजा फ्री एंट्री :- 

माना जा रहा है कि, वियतनाम भी भारतीय यात्रियों के लिए वीज़ा मुक्त प्रवेश शुरू करने का सोच रहा है। अब तक सिर्फ जर्मनी, फ्रांस, इटली, स्पेन, डेनमार्क, स्वीडन और फिनलैंड के लोगों को वियतनाम में वीजा मुक्त प्रवेश का अधिकार है।

Leave a Comment

whatsapp script.txt Displaying whatsapp script.txt.