7th Pay Commission: केंद्र सरकार ने इन कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, लें सकते हैं 2 साल का एक्स्ट्रा छुट्टी

7th Pay Commission Update : हाल हीं में केंद्र सरकार द्वारा ऑल इंडिया सर्विस (AIS) के कर्मचारियों के छुट्टी को लेकर नियम में बदलाव किया गया है। इस बदलाव के बाद कर्मचारी अपने पूरे सर्विस के दौरान 2 साल का एक्स्ट्रा छुट्टी ले सकते हैं। हालांकि, इस नये नियम के मुताबिक कर्मचारियों को 2 साल का एक्स्ट्रा छुट्टी 2 बच्चों की देख रेख करने के लिए हीं दिया जाएगा। 

देखा जाए तो 28 जुलाई को DOPT (डिफेंस ऑफ पर्सनल ट्रेनिंग) द्वारा एक अधिसूचना जारी किया गया था। जिसके बाद राज्य सरकार ने अपना परामर्श केंद्र सरकार के सामने रखा और केंद्र सरकार ने राज्य सरकार के परामर्श को देखते हुए All India Service Children Leave के नियम में बड़ा बदलाव किया है।

2 बच्चों की देख रेख करने के लिए 730 दिनों की मिलेगी एक्स्ट्रा छुट्टी? 

ऑल इंडिया सर्विस (AIS) के पुरुष या महिला कर्मचारी को अपने दो बच्चों की देख रेख करने के लिए पूरे सर्विस के दौरान 2 साल का या फिर 730 दिनों का एक्स्ट्रा छुट्टी प्रदान किया जाएगा। हालांकि, कर्मचारी इस छुट्टी का उपयोग बच्चों की शिक्षा, बच्चों की बीमारी या बच्चों की 18 साल उम्र होने के पहले पोषण करने की स्थिति में कर सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

कर्मचारियों को एक्स्ट्रा छुट्टी में कितना पैसा मिलेगा? 

जानकारी के मुताबिक कर्मचारियों को एक्स्ट्रा छुट्टी के दौरान दो प्रकार से पैसों का भुगतान किया जाएगा। यदि कर्मचारी पहले 365 दिन का छुट्टी लेते हैं तो ऐसी स्थिति में उन्हें 100 प्रतिशत सैलरी का भुगतान किया जाएगा। इसके अलावा जब कर्मचारी दूसरा 365 दिन का अवकाश लेते हैं तो ऐसी स्थिति में उन्हें 80 प्रतिशत सैलरी का भुगतान किया जाएगा।

ये भी पढ़े :-

छुट्टियों का एक अलग अकाउंट? 

ऑल इंडिया सर्विस चिल्ड्रेन लीव के नए नियम के मुताबिक चिल्ड्रेन लीव एक्स्ट्रा छुट्टी को अन्य छुट्टियों के साथ अटैच नहीं किया जाएगा। जी हां, कर्मचारियों के 2 साल का एक्स्ट्रा छुट्टी का एक अलग अकाउंट बनाया जाएगा। 

कैलेंडर में केवल तीन हीं छुट्टियां? 

कर्मचारियों को सरकार द्वारा एक कैलेंडर वर्ष के मुताबिक 3 से अधिक छुट्टी प्रदान नहीं किया जाता है। हालांकि, देखा जाए तो सिंगल महिला कर्मचारी को सरकार द्वारा एक कैलेंडर वर्ष के मुताबिक 6 बार तक छुट्टी प्रदान किया जाता है।

निष्कर्ष :- 

मैं आज इस लेख में आप सभी को 7th Pay Commission Update के बारे में सम्पूर्ण जानकारी प्रदान करा है और ऑल इंडिया सर्विस चिल्ड्रेन लीव के नियमों में होने वाले संशोधन के बारे में भी जानकारी प्रदान किया हूं। अगर आपको इस लेख से संबंधित कुछ सवाल पूछना हो तो आप कमेंट करके पूछ सकते हैं।

Leave a Comment

whatsapp script.txt Displaying whatsapp script.txt.