राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार 2023 : पशुपालकों को सरकार के तरफ से मिलेगा 5 लाख रूपये, ऐसे करें आवेदन

राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार 2023:   देशी गाय पालने वाले पशुपालकों को सरकार के तरफ से प्रोत्साहन राशि प्रदान किया जा रहा है। यही हीं नहीं, देशी गाय के चारे की व्यवस्था के लिए भी राशि प्रदान किया जा रहा है और बीमारी होने पर मुफ्त इलाज की व्यवस्था प्रदान की जा रही है। इसके अलावा अगर किसी पशुपालकों को पशुधन की हानि होती है तो ऐसी स्थिति में सरकार के तरफ से उन्हें मुआवजा भी प्रदान किया जाता है। ऐसा इसलिए ताकि, पशुपालकों द्वारा देशी गायों का पालन बढ़ चढ़कर किया जाए।

 

राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार क्या है?

जो भी पशुपालक देशी गायों के सरंक्षण के लिए बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं या अच्छा कार्य कर रहे हैं तो ऐसे पशुपालकों को भारत सरकार के तरफ से गोपाल रत्न पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाता है। हालांकि, यह पुरस्कार पशुपालकों को राष्ट्रीय गोकुल मिशन के तहत प्रदान किया जाता है। इसके अलावा यह पुरस्कार देने का उद्देश्य देशी गाय का संरक्षण तो हैं हीं साथ में दूध उत्पादकता में बढ़ोतरी लाने का भी है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

जानकारी के मुताबिक सरकार द्वारा यह पुरस्कार पशुपालकों को तीन श्रेणियों में प्रदान किया जाता है। जिसमें प्रथम श्रेणी का पुरस्कार राशि 5 लाख रूपये है। वहीं द्वितीय श्रेणी का पुरस्कार राशि 3 लाख रूपये है और तृतीय श्रेणी का पुरस्कार राशि 2 लाख रूपये प्रदान किया जाता है। इसके साथ हीं कुछ प्रमाण पत्र प्रदान किए जाते हैं।

 

किन तीन श्रेणियों को पुरस्कार राशि प्रदान किया जाता है?

राष्ट्रीय गोकुल मिशन द्वारा वैसे तीन श्रेणी जिन्हें गोपाल रत्न पुरस्कार प्रदान किया जाता है ताकि, वे प्रोत्साहित होकर देशी गायों का पालन अच्छे से करें तो उनकी सूची नीचे प्रदान की गई है।

  1. भैंस पालने वाले डेयरी किसान और पंजीकृत देशी गाय पालने वाले किसान।
  2. डेयरी सहकारी समिति और दूध उत्पादक कंपनी और डेयरी किसान उत्पादक संगठन।
  3. कृत्रिम गर्भाधान तकनीशियन

इसमें से प्रथम श्रेणी वाले को 5 लाख रूपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाती है। वहीं दूसरे श्रेणी वाले को 3 लाख रूपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाती है और तीसरे श्रेणी वाले को 2 लाख रूपये का पुरस्कार राशि प्रदान किया जाता है। इसके अलावा कृत्रिम गर्भाधान तकनीशियन वाले को किसी भी तरह की राशि प्रदान नहीं की जाती है केवल प्रमाण पत्र प्रदान किया जाता है।

ये भी पढ़े :-

केंचुए की खाद का अनोखा बिजनेस करके ये किसान बना लखपति, आप भी कर सकते है ये बिज़नेस..

गोपाल रत्न पुरस्कार के लिए कब तक आवेदन कर सकते हैं?

जानकारी के मुताबिक गोपाल रत्न पुरस्कार के लिए आवेदन 14 अगस्त 2023 से आरंभ हो चुका है और 15 सितंबर 2023 तक आवेदन कर सकते हैं। अगर आप गोपाल रत्न पुरस्कार के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आप इस https://awards.gov.in लिंक पर क्लिक करके आवेदन कर सकते हैं।

पुरस्कार का वितरण कब किया जाएगा?

देखा जाए तो पुरस्कार राशि प्राप्त करने वाले पशुपालकों के नाम की घोषणा सरदार वल्लभ भाई पटेल के जयंती पर यानी 31 अक्टूबर 2023 को की जाएगी। वहीं पुरस्कार राशि का वितरण 26 नवंबर 2023 को किया जाएगा।

गोपाल रत्न पुरस्कार से संबंधित अधिक जानकारी के लिए कहां संपर्क करें?

यदि आप गोपाल रत्न पुरस्कार से संबंधित अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आप इसके https://awards.gov.in आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं।

निष्कर्ष :

मैं आज के इस लेख में Sarkari Yojana For Animal Keeper से संबंधित सम्पूर्ण जानकारी प्रदान किया हूं। इसके अलावा सरकार द्वारा पशुपालकों को पुरस्कार राशि प्रदान करने से संबंधित भी जानकारी प्रदान किया हूं। अगर आप इस लेख से संबंधित कुछ अन्य सवाल पूछना चाहते हैं तो आप कमेंट करके पूछ सकते हैं।

Leave a Comment

Close Visit pukhtakhabar.in

whatsapp script.txt Displaying whatsapp script.txt.