UP Board Result 2026: 23 अप्रैल को इतनी बजे जारी होंगे 10वीं-12वीं के नतीजे, इस तरह चेक करे अपना रिजल्ट

UP Board Result 2026:  उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) 23 अप्रैल 2026 को शाम 4 बजे कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित करने जा रहा है। बोर्ड द्वारा रिजल्ट की घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की जाएगी।

रिजल्ट जारी होते ही छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी मार्कशीट चेक और डाउनलोड कर सकेंगे। इसके साथ ही हाईस्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) के टॉपर्स की सूची भी जारी की जाएगी। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को कैश पुरस्कार और लैपटॉप देकर सम्मानित किया जाएगा।

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

52 लाख से अधिक छात्रों को इंतजार :- 

इस वर्ष यूपी बोर्ड परीक्षाओं में 52 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे, जो अब अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। परिणाम जारी होने के बाद छात्र upmspresults.nic.in और upmsp.edu.in वेबसाइट पर रोल नंबर के जरिए आसानी से अपना रिजल्ट देख सकेंगे।

 

यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें? (स्टेप-बाय-स्टेप गाइड)

यूपी बोर्ड के कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम देखने के लिए छात्र नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:

स्टेप 1: सबसे पहले उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।

स्टेप 2: होमपेज पर “Result” सेक्शन में जाकर “UP Board Class 10th Result 2026” या “UP Board Class 12th Result 2026” के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3: अब अपना रोल नंबर और मांगी गई अन्य जरूरी जानकारी दर्ज करें।

स्टेप 4: स्क्रीन पर दिख रहे कैप्चा कोड को सही-सही भरें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।

स्टेप 5: आपका रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। इसे आप डाउनलोड कर सकते हैं या भविष्य के लिए प्रिंट आउट लेकर सुरक्षित रख सकते हैं।

 

DigiLocker पर भी उपलब्ध होगी मार्कशीट ; –

छात्र DigiLocker के माध्यम से भी अपनी डिजिटल मार्कशीट प्राप्त कर सकेंगे। DigiLocker की वेबसाइट पर “UP Board Result 2026 Coming Soon” का संदेश पहले से दिखाई दे रहा है, जिससे संकेत मिलता है कि परिणाम जल्द ही घोषित होने वाला है। इसके अलावा छात्र विभिन्न विश्वसनीय न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर भी रिजल्ट से जुड़ी ताजा जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

 

Leave a Comment