Solar Rooftop Yojana :अब बिजली के बिल से छुटकारा, घर की छत पर लगवाए सोलर पैनल सरकार दे रही है भारी सब्सिडी, यहां करें ऑनलाइन आवेदन

Solar Rooftop Yojana- अब बिजली के बिल से छुटकारा, घर की छत पर लगवाए सोलर पैनल , भारत में सौर ऊर्जा को गति देने के लिए केंद्र सरकार के ऊर्जा मंत्रालय द्वारा विभिन्न तरह के प्रयास किए जा रहे हैं। यही कारण है की ऊर्जा मंत्रालय द्वारा Solar Rooftop Yojana (सोलर रूफटॉप योजना) की शुरुआत कर दी गई है।

इस योजना के अंतर्गत उपभोक्ता अपने छत पर सोलर पैनल फ्री में लगवा सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि, सोलर पैनल लगवाने वाले उपभोक्ता को केंद्र सरकार द्वारा सब्सिडी भी प्रदान किया जाता है।

ऐसे में अगर आप भी Solar Rooftop Yojana क्या है, Solar Rooftop Yojana के फायदे क्या है, सोलर रूफटॉप योजना के लिए आवश्यक पात्रता क्या है, सोलर रूफटॉप योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन कैसे करें? इत्यादि से संबंधित सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

 

Solar Rooftop Yojana क्या है?

सरकार द्वारा अक्षय ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने और प्रोत्साहित करने के लिए Solar Rooftop Yojana को आरंभ किया गया है। इस योजना के अंतर्गत उपभोक्ता अपने कार्यालय, कारखाना, छत इत्यादि में सोलर पैनल लगवा सकते हैं। यदि नागरिक अपने छत पर 1 किलोवाट का सोलर पैनल लगवाते है तो उन्हें लगभग 10 वर्ग मीटर स्थान की जरूरत पड़ेगी।

यही ही नही नागरिक इस सोलर पैनल का फायदा लगभग 25 वर्ष तक उठा सकता है। जिसमें 5 से 6 वर्षों में Solar Panel का पूरा भुगतान चुकता हो जाता है। जिसके बाद नागरिक 20 वर्षों तक सोलर पैनल का फायदा बिलकुल मुफ्त उठा सकते हैं।

 

Solar Rooftop Yojana के फायदे क्या है?

देखा जाए तो सोलर रूफटॉप योजना के कई सारे फायदे हैं। अगर आप Solar Rooftop Yojana के फायदे के बारे में जानना चाहते हैं तो आप नीचे दी गई सूची अवश्य पढ़ें।

  1. 25 सालों तक सोलर पैनल का उपयोग कर सकते हैं।
  2. 5 सालों में Solar Rooftop Yojana का भुगतान पूरा करना।
  3. मुफ्त में बिजली का उपयोग करना।
  4. सब्सिडी भी प्राप्त कर सकते हैं।

 

इतने रूपये मिलेगी सब्सिडी?

यदि आप Solar Panel लगवाने के बाद सब्सिडी का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको Discom पैनल के किसी भी सेलर से छत पर सोलर पैनल इंस्टॉल करवाना होगा। इसके बाद हीं आप Subsidy के लिए आवेदन कर सकते हैं। अगर हम उदाहरण के तौर पर समझे तो यदि कोई नागरिक 3 किलोवाट तक सोलर पैनल लगवाते है तो उन्हें 72 हजार रूपये तक निवेश करना होगा। वहीं सरकार द्वारा 40% तक यानी 48000 रूपये सब्सिडी प्रदान किया जाएगा।

 

सोलर रूफटॉप योजना के लिए आवश्यक पात्रता क्या है?

यदि आप Solar Rooftop Yojana का लाभ उठाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको कुछ आवश्यक पात्रता को पूरा करना होगा। जो की इस प्रकार है:-

  1. आवेदनकर्ता भारत का निवासी होना चाहिए।
  2. आवेदनकर्ता के पास खुद का आधार कार्ड होना चाहिए।
  3. सोलर रूफटॉप योजना के अंतर्गत सब्सिडी प्राप्त करने के लिए आवेदन के पास बैंक पासबुक का होना अनिवार्य है।
  4. भारत के सभी नागरिक Solar Rooftop Yojana का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

 

सोलर रूफटॉप योजना में आवेदन करने के लिए आवश्यक दस्तावेज?

यदि आप Solar Rooftop Yojana का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो इसके लिए आपके पास नीचे दी गई आवश्यक दस्तावेज का होना अनिवार्य है।

  1. आधार कार्ड
  2. फोटो
  3. बैंक पासबुक
  4. राशन कार्ड
  5. ईमेल आईडी
  6. मोबाइल नंबर

 

सोलर रूफटॉप योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन कैसे करें?

अगर आप Solar Rooftop Yojana का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको नीचे दी गई प्रक्रिया को फॉलो करनी होगी। जो की इस प्रकार है:

  1. सर्वप्रथम आपको इस Solarrooftop.gov.in लिंक पर क्लिक करके National Portal For Rooftop Solar के ऑफिशियल वेबसाइट पर चलें जाना है।
  2. इसके बाद आपको Apply For Rooftop Solar के बटन पर क्लिक कर देना है।
  3. अब आपको अपने राज्य का चुनाव करना है।
  4. इसके बाद आपको कंपनी का चुनाव करना होगा। जो Solar Panel की सुविधा मुहैया कराती है।
  5. इसके बाद आपको Consumer Account Number दर्ज करना होगा। Consumer Account Number बिजली बिल पर दिया रहता है।
  6. अब आपको QR Code का उपयोग करके SANDES App डाउनलोड करना होगा।
  7. SANDES App डाउनलोड करने के बाद आपको App खोलना है और मोबाइल नंबर दर्ज करके ओटीपी प्राप्त कर लेना है।
  8. इसके बाद OTP वाले कॉलम में ओटीपी दर्ज कर देना है। जिसके बाद आपका पंजीकरण पूरा हो जाएगा और आपको आईडी और पासवर्ड प्राप्त हो जाएगा।
  9. पंजीकरण कर लेने के बाद आपको फिर से Solarrooftop.gov.in पर आईडी और पासवर्ड डालकर लॉगिन कर लेना है।
  10. लॉगिन करने के बाद आपके सामने Solar Rooftop Yojana का आवेदन फॉर्म ओपन हो जाएगा।
  11. जिसमें मांगी गई संपूर्ण जानकारी अच्छे से दर्ज कर दें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
  12. इस प्रकार आपका आवेदन Solar Rooftop Yojana में पूरा हो जाएगा।

 

सोलर रूफटॉप योजना हेल्पलाइन नंबर क्या है?

यदि किसी भी नागरिक को Solar Rooftop Yojana में आवेदन करते समय किसी भी तरह की परेशानी आ रही हो या फिर Solar Rooftop Yojana से संबंधित कुछ अन्य सवाल पूछना हो तो वे सभी दी गई सोलर रूफटॉप योजना हेल्पलाइन नंबर 18001803333 पर कॉल कर सकते हैं और अपनी समस्या का हल प्राप्त कर सकते हैं।

 

निष्कर्ष :-

मैं उम्मीद करता हूं कि आपको इस लेख में Solar Rooftop Yojana से संबंधित सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त हो गई होगी। इसके अलावा अगर आपको Solar Rooftop Yojana से जुड़ी कुछ अन्य प्रश्न पूछना चाहते हैं तो आप कॉमेंट करके पूछ सकते हैं।

3 thoughts on “Solar Rooftop Yojana :अब बिजली के बिल से छुटकारा, घर की छत पर लगवाए सोलर पैनल सरकार दे रही है भारी सब्सिडी, यहां करें ऑनलाइन आवेदन”

Leave a Comment

Close Visit pukhtakhabar.in

whatsapp script.txt Displaying whatsapp script.txt.