हुनर हाट आवेदन फॉर्म PDF | Hunar Haat Application Form PDF | Hunar Haat Scheme Registration Process 2024

Hunar Haat Application Form PDF Download Hindi / English  :-  आज हमारे देश मे बेरोजगारी एक बड़ी गंभीर समस्या है। बेरोजगारी की मार पढ़े लिखे लोग तो झेल ही रहे हैं, इनसे भी ज्यादा परेशान हस्तशिल्पी है, जिनके पास हुनर है पर उन्हें ग्राहक नही मिल पाते।  लेकिन अब देश की सरकार ने हस्तशिल्पियों की इसी समस्या को दूर करने के लिए उपाय खोजने शुरू कर दिए हैं जिनमे से एक उपाय हुनर हाट है।

Hunar Haat में देश के हुनरमंद शिल्पकार, कारीगर अपने कला का प्रदर्शन करते हैं। अपने हाथों से बनाई हुई कलाकृतियों का यहाँ प्रदर्शन करते हैं। हुनर हाट योजना में लाखों की संख्या के लोग आते हैं, और पसंद आने पर शिल्पकारों से खरीदारी भी करते हैं।

ऐसे में हुनर हाट एक बहुत अच्छा माध्यम है शिल्पकारों के लिए जहाँ उन्हें उनकी प्रतिभा को दिखाने का अवसर मिलता है और साथ मे आमदनी का एक माध्यम भी।  यदि आप भी एक ही एक हुनरमंद व्यक्ति है तो आप भी हुनर हाट में भाग ले सकते हैं। आज के आर्टिकल में हम आपको hunar haat scheme,  hunar haat registration , Hunar Haat PDF form के विषय पर बात करेंगे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

 

Hunar Haat Scheme 2024 | Hunar Haat PDF Application form :- 

आज देश के कई बड़े बड़े शहरों में हुनर हाट का आयोजन किया जा रहा है। जिनमे सम्मिलित होने के लिए आसपास के गांव, शहरों से सभी हस्तशिल्पी आते है और अपनी कला लोगो को दिखाते हैं।

लेकिन कोई भी हस्तशिल्पी यदि Hunar Haat scheme  में शामिल होना चाहता है तो पहले उसे Hunar Haat Registration कराना होगा।  हुनर हाट योजना को उद्घाटन 11 जनवरी 2020 में UP के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्य नाथ जी के द्वारा हुआ था, जिसके बाद से यह देश के कई शहरों में आयोजित हो चुका है।

 

Hunar Haat Online Registration Form PDF Download In Hindi

 लेख  हुनर हाट योजना 20244
 लाभार्थी   कारीगर और शिल्पकार
 उद्देश्य   हुनरमंद व्यक्ति की अधिक सहायता
 Hunar Haat Official Website  manassd.ind.in
 Hunar Haat Application Form  Click Here

 

Hunar Haat Scheme Benefits in Hindi 2024 :-

हुनर हाट में शामिल होने से हस्तशिल्पियों को कई लाभ मिलेंगे। जिसमें से कुछ इस प्रकार है:-

  • हुनर हाट के आयोजन से लोगों को रोजगार मिलता है। हस्तशिल्पी अपने हाथों द्वारा बनाए गए रचना का उचित मूल्य का जाते हैं जिससे उनकी आमदनी बढ़ती है।
  • कारीगरों को एक मंच मिलता है जहां पर वह अपनी कला का प्रदर्शन देश और दुनिया के तमाम लोगों के सामने कर पाते हैं।
  • हुनर हाट में पारंपरिक हस्तकला के साथ नवीन हस्तकला का भी प्रदर्शन होता है। लोगों को नई नई चीजों के बारे में जानकारी मिलती है।
  • समय-समय पर ऐसे आयोजन होते रहते हैं जिसका असर यह हुआ है कि आज हाथ से बनाए गए ऐसे उत्पादों के मांग में तेजी आई है जिसका फायदा हस्तशिल्पियों को ही मिलेगा।

 

हुनर हाट Registration के लिए आवश्यक दस्तावेज 2024:- 

Hunar Haat Application Form 2024 को यदि आप भी भरना चाहते हैं तो इसके लिए आपके पास कुछ आवश्यक दस्तावेज होना जरूरी है। hunar Haat का आवेदन करने के लिए आपको निम्न दस्तावेजो की जरूरत पड़ेगी।

  • आधार कार्ड
  • वोटर आईडी
  • बैंक पासबुक
  • पासपोर्ट साइज फ़ोटो
  • मोबाइल नंबर

 

Hunar Haat Online Registration कैसे करें? ( Hunar haat 2024 registration)

  • यदि आप भी हुनर हाट के आयोजन में अपने हुनर का प्रदर्शन करना चाहते हैं तो इसके लिए पंजीकरण कराना आवश्यक है। जिस राज्य में हुनर हाट का आयोजन किया जा रहा है उसी राज्य की सरकार द्वारा हुनर हाट का पंजीकरण भी किया जाता है।
  • यदि आप हुनर हाट के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का तरीका जानना चाहते हैं तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फिलहाल राज्य सरकारों द्वारा हुनर हाट में प्रदर्शन करने के लिए सिर्फ Hunar Haat Application Form ऑफलाइन पंजीकरण की सुविधा दी गई है।
  • ऑनलाइन पंजीकरण कराने की सुविधा अभी तक उपलब्ध नहीं है। ऐसे में आपको भी अपना पंजीकरण ऑफलाइन ही कराना पड़ेगा।
  •  यदि आप Hunar Haat Form PDF Download करना चाहते हैं तो इसे आप यहीं से Download कर सकते हैं। इस फॉर्म को डाउनलोड करने के बाद इसका प्रिंट आउट निकलवा लेना है और फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी को सावधानीपूर्वक भरना है।
  • फॉर्म भर जाने के बाद संबंधित विभाग में इसे जमा कर देना है। इस तरह से हुनर हाट में प्रदर्शन के लिए पंजीकरण के आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो जाती है।

 

हुनर हाट से संबंधित Latest Update : – 

  • पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी देश के विभिन्न शहरों में हुनर हाट का आयोजन किया जा रहा है और आगे आने वाले महीनों में भी देश के अलग-अलग शहरों में इसका आयोजन किया जाएगा।
  •  केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय मंत्रालय द्वारा अब तक देश के विभिन्न भागों में 12 से भी ज्यादा हुनर हाट का आयोजन कराया जा चुका है। इन हुनर हाट के माध्यम से देश के लाखों शिल्पकारों, कारीगरों एवं दस्तकारों को रोजगार मिल चुका है।
  •  साल 2020 में जयपुर में 23 अक्टूबर से 1 नवंबर, चंडीगढ़ में 7 नवंबर से 15 नवंबर, इंदौर में 21 से 29 नवंबर, मुंबई में 22 से 31 दिसंबर तक हुनर हाट का आयोजन हुआ था।
  •  वही 2021 में  हैदराबाद में 8 से 17 जनवरी, लखनऊ में 23 से 31 जनवरी, दिल्ली में 13 से 21 फरवरी, रांची में 20 से 28 फरवरी, कोटा में 5 से 14 मार्च 2021 तक इसका आयोजन किया गया है।

 

उत्तरप्रदेश में फिर सजेगा हुनर हाट ( Hunar Haat) :- 

यह अनुमान लगाया जा रहा है कि इस साल के सर्दियों में एक बार फिर उत्तर प्रदेश में हुनर हाट का आयोजन किया जाएगा।  विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी हुनर हाट के आयोजन को बहुत भव्य बनाने की तैयारियां की जा रही है। पिछले वर्ष कोरोना काल मे जब हुनर हाट का आयोजन किया गया था, तो यह हस्तशिल्प व कारीगरों के लिए किसी संजीवनी के समान था।

उस हुनर हाट में प्रदेश के 2 दर्जन से भी ज्यादा शिल्पकार शामिल हुए थे और हुनर हाट में करीब 20 करोड से भी ज्यादा का बिजनेस हुआ था। पिछली वर्ष की भांति इस वर्ष भी देश के अलग अलग राज्यों जैसे कि तमिलनाडु, महाराष्ट्र्, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, गुजरात, झारखंड से लोग सम्मलित हो सकते हैं।

पिछले वर्ष 10 दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ साथ फ़ूड स्टाल भी लगवाए गए हैं। संकेत यही मिल रहे हैं कि इस वर्ष की विगत वर्ष की तरह ही आयोजन किया जाएगा।

 

निष्कर्ष:- 

Hunar Haat Scheme एक बहुत अच्छी मुहिम है उन लोगों के के लिए जिनके हाथों में कला है पर उसका कोई खरीददार नही है तो इसके लिए आप Hunar Haat Application Form PDF 2024 को भर कर या Hunar haat online registration करके इस योजना का लाभ उठा सकते है ।  मैं आशा करता हुँ की इस आर्टिकल में आपको इस योजना के बारे में हर जरूरी जानकारी मिल गई होगी। आशा है आप हमारे द्वारा दी गई जानकारी से संतुष्ट हुए होंगे।

6 thoughts on “हुनर हाट आवेदन फॉर्म PDF | Hunar Haat Application Form PDF | Hunar Haat Scheme Registration Process 2024”

  1. I’m mohommadsaif master caraft man faom jaipur my I’m partyicpoin lakh bangles or lakh artical jawelery pi my ragitrchon my mo no 9549791756. Thnk for you

    Reply
  2. Sir ,Mai Anand Kumar DC Handicrafts se embroidery ka karigar hu or Rangareddy Telangana se hu mujhe hunar haat mai apna kaam ka pardarshan lagane ka moka de Appki bahot meherbani hogi .

    Reply

Leave a Comment

Close Visit pukhtakhabar.in

whatsapp script.txt Displaying whatsapp script.txt.