Sukanya samriddhi yojana form in hindi : नमस्कार दोस्तों आपका हमारे इस ब्लॉगिंग वेबसाइट fastsarkariinfo पर हार्दिक स्वागत करता हूं। दोस्तों आज मैं फिर आपके सामने एक न्यू आर्टिकल लेकर आया हूं।
आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से बात करने वाले हैं सुकन्या समृद्धि योजना के बारे में। हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से बताएंगे कि सुकन्या समृद्धि योजना क्या है और Sukanya Samriddhi Yojana Form Download 2021 कैसे करें , आवेदन कैसे करें?
भारत में बेटियों के लिए कर हो रहे भेदभाव को देखते हुए भारत सरकार बेटियों को लेकर बहुत सारी योजनाएं लेकर आ रही है। भारत का ऐसा कोई राज्य नहीं है जहां पर बेटियों के साथ भेदभाव ना किया जाता है। भारत में धीरे धीरे लिंग अनुपात बहुत अधिक मात्रा में कम होता चला जा रहा है। इसी को देखते हुए भारत सरकार महिलाओं के लिए शिक्षा स्वास्थ्य और उनके जरूरतों के लिए बहुत सारे सरकारी योजनाएं लांच कर रही है।
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना (PMGAY)
भारत सरकार अब बेटियों को शिक्षित करने के लिए अनेक प्रयास कर रही है। इसके लिए सरकार अलग-अलग योजनाएं भी लांच करती जा रही है। भारत सरकार का इन योजनाओं को लांच करने के पीछे सिर्फ एक ही मकसद होता है कि सभी बेटियां शिक्षित होकर अपने पैरों पर खड़े हो सके। और अपने माता-पिता के ऊपर बोझ ना बने। इसी तरफ भारत सरकार ने बेटियों को शिक्षित करने के लिए एक कदम और बढ़ाते हुए सुकन्या समृद्धि योजना को लांच किया है।
आइए अब हम आप को इस आर्टिकल के माध्यम से बताते हैं कि sukanya samriddhi yojana form in hindi क्या है और इसके लिए आवेदन कैसे करें।
Sukanya Samriddhi Yojana 2021 क्या है?
Sukanya Samriddhi Yojana 2020 भारत सरकार द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत बेटियों को शिक्षित और आत्मनिर्भर बनाने का एक सराहनीय प्रयास है। भारत सरकार का इस योजना के लांच करने के पीछे सिर्फ एक मकसद है कि बेटियों को शिक्षित करने और उनके शादी ब्याह में कोई पैसे की कमी ना हो।
इस योजना के अंतर्गत आपको बेटी के शादी एवं पढ़ाई के लिए आप डाकघर में सुकन्या समृद्धि योजना अकाउंट ओपन करा सकते हैं। इस योजना के अंतर्गत आप हर साल एक अपने हिसाब से निश्चित अमाउंट जमा कर सकते हैं। और टाइम होने पर आप उस अकाउंट को मैच्योर कर सकते हैं। जिससे कि आप अपने बेटी के शिक्षा और शादी के लिए एक अच्छी रकम आपको प्राप्त हो सके।
Sukanya Samriddhi Yojana 2021 के नियम एवं शर्तें?
- इस योजना के लिए आप केवल पोस्ट ऑफिस या सरकारी बैंक जाकर आवेदन कर सकते हैं।
- सुकन्या समृद्धि योजना के तहत आप अपने बजट के अनुसार हर साल ₹1000 से लेकर ₹100000 तक जमा कर सकते हैं।
- सुकन्या समृद्धि योजना के तहत अकाउंट खोलने पर आप 14 साल तक आपको पैसा जमा करना है। और बेटी की उम्र 21 साल होने पर यह अकाउंट का पैसा मैच्योर हो जाएगा।
- आप चाहे तो बेटी की उम्र 18 साल होने पर आप आधा पैसा निकाल सकते हैं।
- सुकन्या समृद्धि योजना के अकाउंट में अगर आपकी किस्त लेट होती है तो आपको केवल ₹50 ही लेट फीस देनी होगी।
- सुकन्या समृद्धि योजना के अकाउंट पर आपको आयकर धारा 80 सी के तहत आयकर में आपको छूट मिलेगी।
- अगर आपके पास दो बेटियां हैं तो आप अपने दोनों बेटियों के नाम सुकन्या समृद्धि योजना के अकाउंट ओपन कर सकते हैं।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना
सुकन्या समृद्धि योजना ( Sukanya Samriddhi Yojana 2021 ) के लिए दस्तावेज?
- आधार कार्ड
- पहचान पत्र या राशन कार्ड
- बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र
Interest Rate in SSY 2020
Financial Year | Interest rate |
From अप्रैल 1, 2014 | 9.1% |
From अप्रैल 1, 2015 | 9.2% |
From अप्रैल 1, 2016 -जून 30, 2016 | 8.6% |
From जुलाई 1, 2016-सितम्बर 30, 2016 | 8.6% |
From अक्टूबर 1, 2016-दिसंबर 31, 2016 | 8.5% |
From जनवरी 1, 2018 – मार्च 31, 2018 | 8.3% |
From अप्रैल 1, 2018 -जून 30, 2018 | 8.1% |
From जुलाई 1, 2018 -सितम्बर 30, 2018 | 8.1% |
From अक्टूबर 1, 2018 – दिसंबर 31, 2018 | 8.5% |

सुकन्या समृद्धि योजना ( SSY 2021 ) में कैसे मिलता है लाभ?
सुकन्या समृद्धि योजना आपके बेटी के भविष्य के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण योजना है। अगर आप अपनी बेटी के लिए इस योजना के अंतर्गत निवेश करते हैं तो आपको उसमें बहुत ज्यादा बेनिफिट होने वाला है।
मान लीजिए कि आपने सुकन्या समृद्धि योजना के अकाउंट में आप हर महीने ₹1000 जमा करते हैं। यानी कि आप पूरे 1 साल में ₹12000 जमा करते हैं। क्योंकि आपको इस योजना के अंतर्गत केवल 14 साल तक ही रुपए जमा करने हैं। यानी कि आपने 14 साल में ₹168000 अकाउंट में जमा किए है।
उत्तर प्रदेश विवाह अनुदान योजना 2021
इस योजना के अंतर्गत आपको बैंक या डाकघर की तरफ से 8.6% सालाना ब्याज मिलता है। जब आपकी बेटी 21 साल की हो जाएगी तो आपको सुकन्या समृद्धि योजना के अकाउंट की आईडी मैच्योर होने पर आपको 6,07,128 की रकम आपको दी जाएगी। यानी कि आपको 4,39,128 ब्याज की रकम आपको मिलेगी।
सुकन्या समृद्धि योजना के लिए आवेदन कैसे करें ,how to fill sukanya samriddhi yojana form sbi ?
अगर आप भी अपनी बेटी के लिए सुकन्या समृद्धि योजना के लिए अकाउंट ओपन कराना चाहते हैं। आप हमारे द्वारा बताए गए स्टेप को फॉलो कीजिए।
- सुकन्या समृद्धि योजना अकाउंट आप केवल पोस्ट ऑफिस या राष्ट्रीय कृत बैंक में ओपन करा सकते हैं।
- सबसे पहले आपको अपने जरूरी दस्तावेज लेकर अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस या बैंक जाएं। और वहां से आप सुकन्या समृद्धि योजना अकाउंट के लिए फॉर्म प्राप्त करें।
- सुकन्या समृद्धि योजना अकाउंट फॉर्म लेने के बाद उसमें आप जो भी जानकारी मांगी जाए उससे आप सही सही भरे। आप फॉर्म भरने के बाद उसमें अपने जरूरी दस्तावेज के फोटोकॉपी संलग्न कर दें।
- इसके बाद आप उस फॉर्म को पोस्ट ऑफिस या बैंक के काउंटर में जमा कर दें।
- इसके बाद पोस्ट ऑफिस या बैंक अधिकारी के द्वारा आपके दस्तावेज की जांच करने के बाद आपका अकाउंट ओपन कर दिया जाएगा। और इसके बाद आपको एक पासबुक मिलेगी जिस पर आपके जमा करने की राशि की पूरी डिटेल देख सकते हैं।
- इस तरह से आप बहुत ही आसानी से सुकन्या समृद्धि योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।
Sukanya samriddhi yojana in hindi form download pdf
आज के आर्टिकल में हमने आपको सुकन्या समृद्धि योजना की पूरी जानकारी दे दी है। अगर आप भी इस योजना का लाभ उठाना चाहते हो तो आपको निचे इस योजना के लिए एप्लीकेशन फॉर्म मिल जायेगा जिसे आप आसानी से डाउनलोड कर सकते है ।

सुकन्या समृद्धि योजना फॉर्म डाउनलोड
Sukanya Samriddhi Yojana in Hindi Form Download PDF |
|
योजना | सुकन्या समृद्धि योजना फॉर्म |
लाभार्थी | देश की लड़कियाँ |
उद्देश्य | लड़कियों का भविष्य शुरक्षित करना |
Official Website | Click Here |
सुकन्या योजना Form PDF | Click here |
निष्कर्ष:-
दोस्तों हमने आपको इस आर्टिकल के माध्यम से SSY Scheme 2021 क्या है और Sukanya Samriddhi Yojana Form Download 2021 के लिए आवेदन कैसे करें इसके बारे में आपको पूरी विस्तार से जानकारी दी है। अगर आप भी अपनी बेटी की शिक्षा और शादी विवाह के लिए परेशान है तो आपके लिए यह योजना बहुत ही अच्छी योजना है।
इस योजना से आप अपनी बेटी के लिए छोटी-छोटी बचत करके एक बड़ी रकम इकट्ठा कर सकते हैं। जिससे कि आपको अपने बेटी के शादी विवाह के लिए कोई परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी।
दोस्तों आशा करता हूं कि आप हमारे द्वारा दी गई जानकारी से संतुष्ट होंगे। अगर आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी अच्छी लगी हो तो आप हमें अपनी कमेंट करके अपनी राय अवश्य दें। अगर आप ऐसी ही और इंटरेस्टिंग टॉपिक पर आर्टिकल पढ़ना चाहते हैं तो आप हमारे इस ब्लॉगिंग वेबसाइट को बुकमार्क अवश्य करें धन्यवाद।