क्या आप सब अग्निपथ योजना 2022  के बारे में ये सब जानते है?

केंद्र सरकार के द्वारा देश के युवाओं के लिए लांच की गई। अग्नीपथ योजना जो हर भारतीय युवा का सपना पूरा कर सकते हैं। अग्निपथ योजना के माध्यम से प्रतिवर्ष लाखों लोगों को सेना में भर्ती किया जाएगा।

अग्नीपथ योजना के माध्यम से तीनों शाखाओं जैसे थलसेना नौसेना और वायुसेना में बड़ी संख्या में हर 6 महीने में भर्ती करवाई जाएगी।

अग्निपथ योजना के माध्यम से सैनिकों को 4 साल के लिए आर्मी में ज्वाइन होने का मौका मिलेगा। इसकी शुरुआत भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवं तीनों सेनाओं के प्रमुख और सीडीएस प्रमुख के द्वारा की गई है। 

 4 साल के बाद आर्मी में सेवा दे चुके लोगों को अग्निवीर का नाम दिया जाएगा और उन्हें रिटायर्ड के समय सम्मान निधि के तौर पर 1000000 से 1200000 रुपए का फंड प्रदान करवाया जाएगा।

इस योजना के माध्यम से 17.5 साल से लेकर 21 साल के युवा आर्मी में ज्वाइन हो पाएंगे। इस योजना में आवेदन का प्रकार ऑफलाइन या ऑनलाइन दोनों तरह से रखा जा सकता है।

अग्निपथ योजना के माध्यम से सैनिकों को कितना वेतन प्रदान करवाया जाएगा।  उसकी जानकारी  आपको नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके मिल जाएगी। 

सरकार के द्वारा भारतीय थल सेना के लिए पहले और दूसरे साल 40000 नए पदों जी भर्ती हर 6 महीने में निकाली जाएगी। तीसरे साल 45000 पदों की भर्ती हर 6 महीने में निकाली जाएगी और चौथे साल 50000 पदों की भर्ती हर छह महीने के दौरान निकाली जाए।

भारतीय वायुसेना के तहत 3500 पदों की भर्ती पहले और दूसरे साल हर 6 महीने के दौरान निकाली जाएगी। 30 साल 4400 पदों की भर्ती का आयोजन किया जाएगा और चौथे साल साल में दो बार 5300 पदों का आयोजन किया जाएगा।

भारतीय जल सेना के अंदर हर 6 महीने में 3000 पदों की नई भर्ती का आयोजन किया जाएगा।

अग्निपथ योजना बेरोजगार नागरिको के लिए एक बहुत ही अच्छी योजना है, अगर आप भी इस योजना के लिए अप्लाई करना और इसके बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो निचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर सकते है |