Nav Kisore Das Shot: ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नव किशोर दास को ASI ने जनसभा में सीने में मारी गोलियां, हालत गंभीर

Nav Kisore Das Shot: ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नव किशोर दास को ASI ने जनसभा में सीने में मारी गोलियां, हालत गंभीर

आज ओडिशा के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री और झारसुगुड़ा के विधायक नव किशोर दास को एक पुलिसकर्मी ने दोपहर करीब सवा बारह बजे ब्रजराजनगर के गांधी चौक जनसभा में जाने के दौरान गोली मार दी। बताया जा रहा है की एएसआई गोपाल दास ने करीब से मंत्री पर छह राउंड फायर किए थे, जिसमें से पांच राउंड उनके सीने में लगे। उन्हें गंभीर अवस्था में आनन-फानन में नव किशोर दास को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, अभी उसकी हालत गंभीर बताई जा रहा है।

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

इस मामले पर जानकारी देते हुए ब्रजराजनगर के एसडीपीओ गुप्तेश्वर भोई ने कहा कि गांधी चौक पुलिस अधिकारी गोपाल दास ने स्वास्थ्य मंत्री नव किशोर दास को गोली मारी है। आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। ASI ने सरकारी रिवाल्वर से गोली मारी है। पुलिसकर्मी ने वाहन से बाहर निकलते ही नव दास पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिसकर्मी ने 6 राउंड गोली चलाई थी, जिसमें 5 गोलियां उनके सीने में लगी हैं।

उन्हें बड़े अस्पताल में स्थानांतरित किये जाने की व्यवस्था की जा रही है। हालांकि, फायरिंग के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। आरोपित पुलिस कर्मी को हिरासत में लिया गया है। पुलिसकर्मी से पूछताछ जारी है।इस घटना के बाद कार्यक्रम स्थल पर हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य मंत्री पर फायरिंग की घटना के बाद बीजद कार्यकर्ताओं के धरने पर बैठने से मौके पर तनाव व्याप्त है।

Nav Kisore Das Shot: ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नव किशोर दास को ASI ने जनसभा में सीने में मारी गोलियां, हालत गंभीर
                                           Ref -https://www.jagran.com/

झारसुगुड़ा से लगातार तीन बार विधायक के पद पर दर्ज की जीत

नव किशोर दास ने झारसुगुड़ा विधानसभा क्षेत्र से 2004 में पहली बार कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा, जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद 2009 में फिर उन्होंने कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ा और जीते। 2014 के चुनाव में भी दास ने कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में झारसुगुड़ा विधानसभा से चुनाव लड़कर जीत दर्ज की। साल 2019 के चुनाव में वे लगातार तीसरी बार इसी सीट से विधायक चुने गए। नव किशोर दास को क्षेत्र में प्रभावशाली नेता माना जाता है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!